
पाटन। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक-04 (पाहन्दा-साकरा) जनपद उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू 18 मई 2026 को जनपद पंचायत कार्यालय पाटन में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। नामांकन कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन द्वारा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सदस्य, सरपंच, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा भाजपा परिवार के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अमलेश्वर मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।