पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने विधायक निधि मद से कुल 26 विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया । इन कार्यों के लिए कुल 138.60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।सभी स्वीकृत कार्यों के लिए जनपद पंचायत पाटन द्वारा 40 फीसदी राशि संबंधित ग्राम पंचायतों के खाते में अंतरित करने का आदेश जारी किया है।