
पाटन। नगर पंचायत पाटन के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 136.03 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह आगामी 17 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 03 स्थित ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल होंगे। वहीं, कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री भूपेश बघेल एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा शिरकत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी तथा लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) सभापति श्री केवलचंद देवांगन उपस्थित रहेंगे।
समारोह में पी.आई.सी. सदस्य श्री जितेन्द्र निर्मलकर, श्रीमती नेहा बाबा वर्मा एवं श्री देवेन्द्र ठाकुर के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि श्री सागर ‘राजा’ पाठक तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर भी विशेष रूप से मंच साझा करेंगे। आयोजन में नगर पंचायत के सभी पार्षदगण व एल्डरमेन—श्री चंद्र प्रकाश (बिज्जू) देवांगन, श्री पुरुषोत्तम कश्यप, श्रीमती अनिता सरजू साहू, श्रीमती वीणा ठाकुर, श्री आभाष दुबे, श्री मनोज कुर्रे, डॉ. विरेन्द्र (गुनीराम) कौशिक, श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल, श्रीमती संगीता धुरंधर, श्री दीपक यादव, श्री दामोदर चक्रधारी, श्री गंगा प्रसाद देवांगन, श्री प्रकाश बिजौरा एवं विधायक प्रतिनिधि श्री कमल किशोर वर्मा भी उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत पाटन के मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने क्षेत्र के नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।