
पाटन। पाटन विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 6 जून को पाटन क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों (सोसाइटियों) में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समितियों में पहुंचकर किसानों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी लेने का कार्यक्रम था।प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन के कार्यवश अचानक दिल्ली प्रवास तय होने के कारण उनका पाटन दौरा स्थगित किया गया है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय पदाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।