पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम झाड़मोखली में ज्वाला क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित 34वां एक दिवसीय खेल मेला ग्रामीण खेल प्रतिभा और खेल भावना का अद्भुत संगम बन गया। इस मेले में कबड्डी, चौसर और शतरंज प्रतियोगिताओं में सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो लगातार 24 घंटे तक चलीं।
इस अवसर पर छ.ग. ग्रामीण विकास एवं ओबीसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर, अनुसूचित जाति क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, तथा महापौर अल्का बाघमार ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।।खेल मेला को सफल बनाने में ज्वाला क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष चम्मन पटेल, उपाध्यक्ष लक्की पटेल, कप्तान उमाकांत पटेल, उपकप्तान केशव ठाकुर, अजय ठाकुर, खम्हन ठाकुर, राधेकृष्ण यादव, गोकुल वर्मा, सुरेश वर्मा, हिरामन ठाकुर, कर्ण सिंह पटेल, पवन वर्मा, ईतवारी पटेल, गौरव वर्मा, प्रकाश ठाकुर, रमेश पटेल, विक्रम ठाकुर, विनोद पटेल, भगवती वर्मा, योगराज ठाकुर, नेतराम वर्मा, देवेन्द्र यादव, रामकिसुन पटेल, ओमप्रकाश पटेल, खिलेश्वर ठाकुर, डा. दिनेश ठाकुर, अवध ठाकुर, रोमनाथ वर्मा एवं झाड़मोखली के समस्त ग्रामवासी सक्रिय रहे।
◆ कबड्डी में जय महाकाल टीम भिलाई विजेता रही
कबड्डी प्रतियोगिता में जय महाकाल टीम भिलाई विजेता रही, जबकि तरसींवा (धमतरी) ने दूसरा, पाटन ने तीसरा और भाटापारा बलौदाबाजार ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
चौसर प्रतियोगिता में संजीवन कुमार (मोतीपुर) प्रथम, अरुण पटेल (नारधी) द्वितीय, विजय मिश्रा (कोपेडीह) तृतीय तथा राजा साहू (कोपेडीह) चतुर्थ स्थान पर रहे।
शतरंज प्रतियोगिता में दिव्यांशु उपाध्याय (भिलाई) प्रथम, खिलेन्द्र साहू (पटेवाडीह) द्वितीय, शरद कुमार (रानीतरई) तृतीय तथा हरीश ध्रुव (गागरा) चतुर्थ स्थान पर रहे।
◆ खेल व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम-ललित
उद्घाटन अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा —खेल व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से मानसिक और शारीरिक संतुलन बनता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कहा कि खेल अनुशासन और एकाग्रता का पाठ सिखाते हैं। जो व्यक्ति खेलों से जुड़ता है, वही जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचता है।”
◆ टीम भावना और संघर्ष की सीख देते है खेल-जितेन्द्र
क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने ग्रामीण स्तर पर हो रहे इस आयोजन को “नई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त मंच” बताया। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा —कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल टीम भावना और संघर्ष की सीख देते हैं, जो व्यक्ति के जीवनभर काम आते हैं।।समारोह को दुर्ग महापौर अलका बागमार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र पाध्ये, दिलीप साहू, नवीन सिंह पवार ने भी संबोधित किया। उपस्थित विशिष्ट जनों में जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद सदस्य ममता राजू मेश्राम, समाजसेवी माधव प्रसाद वर्मा, शरद वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, भारत विशाल वर्मा मंचासीन रहे।