“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृंदा देवी धाम में हुआ पौधरोपण-विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम आगेसरा में जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

जामगांव आर। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत आगेसरा स्थित मां वृंदा देवी धाम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में गांव के जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अगुवाई ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू, उप सरपंच सुशीला साहू, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, बिहान समूह की महिलाएं एवं समस्त ग्रामवासी ने की। मां वृंदा देवी परिसर को हरियाली से आच्छादित करने की दिशा में सभी ने सामूहिक रूप से पौधे रोपे और पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सरपंच रमाकांत साहू ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा, एक पेड़ लगाना सिर्फ हरियाली नहीं, भावनाओं का प्रतीक है। यह पेड़ मातृप्रेम, प्रकृति और पृथ्वी की सेवा का प्रतीक बने।” उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने का आग्रह किया। इस दौरान ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *