“विश्व पर्यावरण दिवस” पर सुरपा में हरियाली की पहल : पौधरोपण कर ग्रामीणों को किया प्रेरित


जामगांव आर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंचल में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्राम सुरपा में भाजपा नेता प्रमोद जैन के नेतृत्व में प्राथमिक शाला परिसर और तालाब किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता दिखाई। मौके पर भाजपा नेता प्रमोद जैन ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र धरमगुढ़ी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे वृक्षारोपण को महज एक दिन का आयोजन न मानें, बल्कि इसे एक सतत प्रक्रिया के रूप में अपनाएं।

कार्यक्रम में सौरभ सर्वा, होरीलाल यादव, गजानंद ठाकुर, हीरालाल ढीमर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधों की देखभाल का जिम्मा भी उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *