जामगांव आर थाना परिसर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त पहल

जामगांव आर । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन, दुर्ग जिला द्वारा गुरुवार को जामगांव आर पुलिस थाना परिसर में गुलमोहर, आम और अमरूद के पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारीगण एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

पौधरोपण कार्यक्रम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक फागूराम लहरे, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, एसआई दरबारी राम तारम एवं कांस्टेबल देवानंद टंडन विशेष रूप से शामिल हुए एवं अपने हाथों से पौधे लगाकर हरियाली और स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू,जिला सचिव किरण साहू,जिला कार्यकारी सदस्य बसंती साहू,हूलसी नेताम, निशा तिवारी, त्रिवेणी साहू एवं शीला तिवारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने न केवल पौधरोपण किया, बल्कि इन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस परिसर को हरा-भरा बनाना एवं नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *