
जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त किसानों के खातों में अंतरित की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जामगांव आर में किसानों एवं ग्रामीणों के लिए कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। ग्राम पंचायत जामगांव आर के सरपंच रूपेंद्र कुमार शुक्ला की पहल पर ग्रामीणों को एक स्थान पर एकत्र कर कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के बाद अनेक किसानों ने अटल डिजिटल केंद्र के माध्यम से अपने खातों में प्राप्त सम्मान निधि की राशि की जानकारी ली तथा राशि प्राप्त होने की पुष्टि की।
इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश केला, तीरथ चंद्राकर, भगत पटेल, डोमन निर्मलकर, जगेशर ठाकुर, दीपनारायण साहू, संतराम निर्मलकर, पुनीत साहू, चंद्रकिशोर चंद्राकर, रोमलाल चंद्राकर, पवन यादव, मुकुंदी निर्मलकर, पंकज साहू, मनहरण साहू, टिकेंद्र साहू, टेमन ठाकुर, राजेंद्र साहू, गणेश्वर यादव, दुजराम साहू, संतोष साहू एवं शरद कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिनेश्वरी साहू, मुस्कान साहू, डामिन साहू, माहेश्वरी यादव, संतोषी साहू, पूर्णिमा राव, लोचन चंद्राकर, जितेंद्री साहू, कुंती साहू, पुष्पा साहू, मोतिम साहू, चंपा साहू, लता चंद्राकर, रूपमती साहू तथा मोगरा यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों की सहभागिता रही।