“सेवा,सुशासन और संकल्प के प्रतीक हैं पीएम मोदी – साधारण कार्यकर्ता से विश्वनेता तक की प्रेरणादायी यात्रा : भाजपा नेता जितेन्द्र वर्मा का विशेष लेख

रायपुर। 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के दिन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, विश्व राजनीति के पथप्रदर्शक एवं करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस पूरे देशभर में “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के संघर्ष, कार्यशैली और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। जितेन्द्र वर्मा ने अपने लेख में उल्लेख किया कि बाल्यकाल से ही नरेंद्र मोदी जी ने मातृभूमि की सेवा को सर्वोपरि मानकर स्वयं को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। स्वयंसेवक से लेकर प्रधानमंत्री तक का उनका सफर त्याग, संघर्ष और सफलता का अनोखा उदाहरण है। उन्होंने अपने अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके विकास मॉडल ने पूरे देश को दिशा दी और प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल में जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत अभियान जैसी ऐतिहासिक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन को बदला है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत ने देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत स्थान दिलाया है।

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में NextGenGST, नीति आयोग की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, चंद्रयान-3 और आदित्य L1 मिशन, G20 अध्यक्षता जैसे कदम भारत को नई ऊंचाइयों तक ले गए हैं। वहीं राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का हटना, CAA और NRC जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने राष्ट्र को नई पहचान दी है।

जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने अपने नेतृत्व से दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत केवल अनुयायी नहीं, बल्कि विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र है। अमेरिका, रूस, यूरोप, एशिया और अफ्रीका के मंचों पर मोदी जी की सशक्त उपस्थिति ने भारत को गौरवान्वित किया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी की साधारण कार्यकर्ता से विश्वनेता तक की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि सेवा, सुशासन और संकल्प के साथ राष्ट्रनिर्माण ही सच्ची राजनीति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *