महंत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल सुरपा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 23 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह

महंत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल सुरपा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 23 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह

जामगांव आर। महंत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल सुरपा में गुरुवार को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 23 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। साइकिल वितरण कार्यक्रम में एसएमडीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपसरपंच तेजराम देवांगन, भागवत साहू, लोकेश्वर निर्मलकर, डाकेश्वर देवांगन, तेजराम साहू, तिहारु देवांगन, घनश्याम साहू, विनोद खिलाड़ी, हेमा बाई, रीना साहू एवं कमला निर्मलकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। छात्राओं ने साइकिल प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है, जिससे उनकी शिक्षा तक पहुंच आसान हो रही है और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *