शिक्षक मोहित कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय साहित्य शिखर सम्मान

पाटन। साहित्य शिखर अकादमी छत्तीसगढ़ (संबद्ध-धरोहर हमर गौरव) के तत्वावधान में रायपुर के वृंदावन हाल, सिविल लाइन में भव्य राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोककला, साहित्य, समाज सेवा, कला कृति, शिक्षाविद्, मातृशक्ति, पत्रकार एवं कृषक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में अमलेस्वर के शिक्षक मोहित कुमार शर्मा को राष्ट्रीय साहित्य शिखर साहित्य सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें छात्रों में सर्वांगीण विकास, क्रियात्मक अनुसंधान, नवाचार, समाजोत्थान, उत्कृष्ट सेवा और सामुदायिक सहभागिता जैसे उल्लेखनीय योगदानों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा कमलचंद भंजदेव (राजमहल, जगदलपुर-बस्तर) थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में नवीन अग्रवाल (अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर), पद्मश्री अनूप रंजन पाण्डेय (जगदलपुर), पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर (बालोद), श्रीमती शकुंतला ढिलेन्द्र सेन (अध्यक्ष, जनपद पंचायत धरसीवां), दिनेश खुंटे (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत धरसीवां) और श्रीमती सविता चन्द्राकर (सभापति, जिला पंचायत रायपुर) उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन का संयोजन डॉ. मन्नूलाल चेलक, अध्यक्ष शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने किया। समारोह ने शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले रचनाकारों और शिक्षकों को नई ऊर्जा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *