“साहू समाज में सियासी संग्राम : चुनावी हार की कुंठा में महेंद्र साहू पर दुष्प्रचार की साजिश,समाज के जिम्मेदार कार्यकर्त्ता के चरित्र हनन का आरोप—संघ की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन ने एक तीखी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपने पदाधिकारी महेंद्र साहू के खिलाफ चल रहे कथित दुष्प्रचार को सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है। तहसील साहू संघ के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने आरोप लगाया है कि कुछ “पराजित मानसिकता” से ग्रसित लोग चुनावी हार की हताशा में अब समाज के सक्रिय नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। संघ के अनुसार, हाल के दिनों में कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें एकतरफा, अपुष्ट और मनगढ़ंत हैं, जिनका उद्देश्य महेंद्र साहू की छवि धूमिल करना और समाजहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करना है। तहसील साहू संघ ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा मामला राजनीतिक द्वेष और व्यक्तिगत बदले की भावना से प्रेरित है। संघ ने चुनौती दी है कि यदि किसी के पास ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत किया जाए, न कि पर्दे के पीछे से आरोप लगाए जाएं।

संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्षद्वय दुलेश्वर साहू विमला साहू एवं संगठन सचिव सुरेन्द्र साहू भुनेशवरी साहू ने प्रेस को जारी बयान में चेतावनी दी है कि यदि इस तरह का दुष्प्रचार और चरित्र हनन तत्काल बंद नहीं हुआ, तो संगठन सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर सख्त कदम उठाने को बाध्य होगा। साथ ही, षड्यंत्रकारियों को बेनकाब करने और उनके खिलाफ आंदोलन की भी बात कही गई है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया हैं कि आगामी माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम (25-26 अप्रैल) के बाद, यदि स्थिति में सुधार नहीं होता, तो साहू समाज लोकतांत्रिक तरीके से संगठित विरोध दर्ज कराएगा। अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा हैं कि इस मामले में समाज पूरी तरह एकजुट है और “कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोग इसकी एकता को नहीं तोड़ सकते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *