हजारों महिलाओं की ऐतिहासिक जनआक्रोश रैली, रायपुर में एकजुटता का शक्तिशाली प्रदर्शन ! जनपद अध्यक्ष कीर्ति ने कहा -नारी सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के लिए हम सब एकजुट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नारी शक्ति का विराट स्वर देखने को मिला, जब हजारों महिलाओं ने महिला जनआक्रोश रैली में शामिल होकर अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर जयंती स्टेडियम में आयोजित विशाल सभा तक पहुंची इस रैली ने प्रदेशभर में महिला जागरूकता और सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया। रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह स्पष्ट किया कि अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग, संगठित और संकल्पित हैं। सभा को संबोधित करते हुए किरण सिंहदेव ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित समाज की कल्पना अधूरी है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और मंत्रीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ब्लॉक की हजारों महिलाओं के साथ रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा ने कि “नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की असली शक्ति है। महिलाओं को समान अधिकार और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिलना अत्यंत आवश्यक है, तभी सशक्त समाज का निर्माण संभव है।” उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि विपक्ष के सहयोग के अभाव में यह अभी तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *