जामगांव आर । प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार 26 अक्टुबर को प्रातः 11 बजे सभी टीवी और रेडियो चैनलों पर किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल जामगांव (आर) ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा द्वारा सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर मन की बात को सामूहिक रूप से सुनें और कार्यक्रम की फोटो सरल ऐप या शक्ति केंद्र प्रभारी को अवश्य भेजें। जारी सूची के अनुसार, सभी बूथों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें कार्यक्रम के संचालन, कार्यकर्ताओं के समन्वय और रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि — मन की बात न केवल एक संवाद कार्यक्रम है बल्कि यह देश के नागरिकों से जुड़ने का एक प्रेरणादायक माध्यम भी है। हर कार्यकर्ता की थोड़ी-सी मेहनत से हम अपने संगठनात्मक लक्ष्य को सफल बना सकते हैं।