कूर्मि समाज के महाआयोजन की तैयारी तेज: सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न,19-20 दिसंबर को 36 फोर्ट कोलिहापुरी में रजत जयंती समारोह और प्रांतीय महाधिवेशन

कूर्मि समाज के महाआयोजन की तैयारी तेज: सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न,19-20 दिसंबर को 36 फोर्ट कोलिहापुरी में रजत जयंती समारोह और प्रांतीय महाधिवेशन

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कूर्मि समाज के सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के बड़े आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को दुर्ग जिले के 36 फोर्ट, कोलिहापुरी में आयोजित होने वाले 25वें कूर्मि संझा रजत जयंती समारोह एवं 16वें प्रांतीय महाधिवेशन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। शनिवार को कुर्मी भवन, सेक्टर-7 भिलाई में प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेशभर के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान दुर्ग जिला कूर्मि समाज के अध्यक्ष सुनील चंद्राकर ने स्वागत एवं अध्यक्षीय उद्बोधन में आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

पूरे समाज का सामूहिक आयोजन, हर संगठन की होगी भागीदारी

युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने 25वें कूर्मि संझा रजत जयंती समारोह एवं 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि पूरे कूर्मि समाज का सामूहिक आयोजन है। इसकी सफलता के लिए दुर्ग जिले सहित प्रदेश के सभी कूर्मि संगठनों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने समाज के अंतिम छोर पर निवासरत प्रत्येक स्वजातीय परिवार तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

तीन-चार क्षेत्रों में बंटेगा प्रदेश, बनेंगी विशेष टीमें

आयोजन संयोजक डाकेश्वर परगनिहा ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। महिला संयोजक रीना देशमुख ने आयोजन में महिलाओं की भूमिका और महिला संगठनों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।.बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क की रणनीति सुझाई। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को तीन-चार क्षेत्रों में विभाजित कर अलग-अलग टीमें गठित की जाएं। ये टीमें विभिन्न जिलों में पहुंचकर स्थानीय सामाजिक संगठनों की बैठक लें और आयोजन का प्रचार-प्रसार करें, ताकि प्रदेश के सभी जिलों से समाज की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

विधायक ललित चंद्राकर ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में इस गौरवमयी आयोजन के प्रस्तावित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। युवा कूर्मि मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के संरक्षक मन्नूलाल परगनिहा, अखिल भारतीय कूर्मि महासभा की महिला अध्यक्ष लताऋषि चंद्राकर, कोर कमेटी सदस्य ललित बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल वर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष तारा चंद्राकर, चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज की केंद्रीय अध्यक्ष ममता चंद्राकर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक, सरगुजा जिला अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, कबीरधाम जिला अध्यक्ष नंदलाल चंद्राकर, बेमेतरा से कौशल वर्मा एवं नेमीचंद वर्मा, छत्तीसगढ़ी कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष संतोष पाटनवार, महिला समाज की अध्यक्ष अनीता वर्मा, संरक्षक डॉ. राजेन्द्र हरमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष आदिति बधमार, नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष मीना वर्मा, प्रदेश महिला महासचिव सरस्वती वर्मा एवं दुर्ग जिला महिला अध्यक्ष अनामिका सिंगसार्वा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा रायपुर जिला अध्यक्ष भक्त भूषण चंद्रवंशी, के.एल. वर्मा, केंद्रीय प्रतिनिधि सरला चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, सरोज चंद्रा, माया अमृत, लता देशमुख, प्रतिभा देशमुख, लोकमणी चंद्राकर, कुबेर देशमुख, लवकुश चंद्राकर, बबीता देशमुख, रश्मि वर्मा, कामिनी परगनिहा, गायत्री कौशिक, रेणुका बंछोर, दीपमाला वर्मा, जयश्री वर्मा, राहुल वर्मा, देवदत्त कौशिक, पुष्करराज देशमुख, सुधीर खिचरिया, सत्यनारायण बंछोर, छगन चंद्राकर, डॉ. सत्यदेव खिचरिया, खुबचंद वर्मा, मोहनिश चंद्राकर एवं ऋषि चंद्राकर सहित बेमेतरा, कवर्धा, सरगुजा, बलौदाबाजार, रायपुर और दुर्ग जिले के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री मोरध्वज चंद्राकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन दुर्ग जिला सचिव पूजा तृप्ति चंद्राकर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *