जामगांव आर । दक्षिण पाटन के ग्राम रीवागहन (बटरेल) में आगामी 6 अक्टूबर को भव्य ‘शरदोत्सव मानस संगोष्ठी एवं वाल्मीकि सम्मान’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी के संरक्षण में ग्राम विकास समिति रीवागहन,तुलसी के राम मानस परिवार एवं जनक नंदिनी मानस मंडली के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है । कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन एवं शुभारंभ समारोह में देवकी साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत अमरखरुडी), टीकाराम साहू (अध्यक्ष, तहसील मानस संघ पाटन) एमन आठे, दुरजराम साहू, नरेन्द्र कुमार यादव और पुराणिक साहू के आतिथ्य में होगा।
◆ ये मंडलियां देंगे मानस प्रस्तुति-
कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक मानस मंडलियां जनक नंदिनी महिला मानस परिवार (रीवागहन-ब), तुलसी के माला युवा मानस परिवार (भरर), संगीत मानस परिवार (निपानी),रामेश्वर मानस परिवार (शुक्लाडीह), नवदुर्गा महिला मानस मंडली (बटरेल), तुलसी के राम मानस परिवार (रीवागहन-ब) – अपनी मानस प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाएंगी।
◆ वाल्मीकि सम्मान से इन्हें सम्मानित किया जाएगा-
कार्यक्रम में वाल्मीकि सम्मान के अंतर्गत समाजसेवी, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और धर्म सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से मनीष चंद्राकर बेल्हारी, गायत्री महिला मानस मंडली अरमरी खुर्द,सरजुराम साहू शिक्षक अरमरी खुर्द,द्वारिका प्रसाद साहू रीवागहन,मेहतरु राम निषाद किकिरमेटा सहित अनेक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
समापन समारोह में कल्पना साहू (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) शिरकत करेंगी। अध्यक्षता भेलकुमार चंद्राकर (अध्यक्ष, मानस शक्ति केंद्र बैल्हरी) करेंगे। विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य अजयराम कुमार साहू,भाजयुमो नेता नारद साहू, संतोष कुमार साहू और समाजसेवी कुंजेश चंद्राकर रहेंगे। आयोजन में मानस के प्रमुख वक्ता के रूप में राम राजेश, लेखनी वर्मा,पिलेश्वर देशमुख,पिला राम वर्मा,राजेन्द्र देशमुख,पं उमाशंकर शुक्ला सहित भजन गायक भगवती साहू,उमा सिन्हा,लीना मानिकपुरी,योगेश निर्मलकर,शकुंतला चक्रधारी,डॉ हीरालाल साहू की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा ।