जामगांव आर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जामगांव आर खंड का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 14 एवं 15 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास वर्ग स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, जामगांव आर में संपन्न होगा।
जानकारी के अनुसार अभ्यास वर्ग में खंड की शाखा टोली एवं वरिष्ठ स्तर के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को 14 नवंबर शनिवार को सायंकालीन शाखा से पूर्व निर्धारित स्थान पर पहुंचने कहा गया है। अभ्यास वर्ग शनिवार शाम से प्रारंभ होकर रविवार सुबह 9 बजे तक चलेगा। खंड कार्यवाह उमाशंकर साहू ने सभी अपेक्षित कार्यकर्ता से निर्धारित समय पर पहुंचकर अभ्यास वर्ग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।