कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने साय सरकार के निर्णय का किया स्वागत

श्री वर्मा बोले– किसानों की मेहनत को आर्थिक संबल देने और खेती-किसानी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, पारदर्शी प्रक्रिया से पात्र किसानों को मिलेगा लाभ

पाटन। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना 2026-27 के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता दिए जाने के प्रावधान का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने, कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार किसान और कृषि क्षेत्र हैं। किसानों को उनकी मेहनत का उचित आर्थिक संबल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता का प्रावधान खेती-किसानी की लागत और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा। इससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन 2026 में धान एवं धान बीज उत्पादक पात्र किसानों को समान दर से आदान सहायता प्रदान की जाएगी। इसकी गणना प्रति एकड़ 21 क्विंटल की निर्धारित अधिकतम उपार्जन सीमा के आधार पर होगी। वहीं, 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को उनके वास्तविक रकबे के अनुसार निर्धारित प्रावधानों के तहत सहायता मिलेगी।

वर्मा ने कहा कि योजना में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के माध्यम से बोए गए रकबे का सत्यापन अनिवार्य किया जाना भी महत्वपूर्ण है। डिजिटल सत्यापन से पात्र किसानों के वास्तविक कृषि रकबे का रिकॉर्ड सुनिश्चित होगा तथा सहायता वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना केवल कृषि क्षेत्र के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव गांवों की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण बाजार, कृषि आधारित व्यवसाय और आम जनजीवन पर भी पड़ता है। किसानों की आय और आर्थिक क्षमता बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय शक्ति बढ़ेगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। कृषक उन्नति योजना इसी क्रम में किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण प्रावधान है। जितेंद्र वर्मा के मुताबिक राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के हितों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने योजना के माध्यम से पात्र किसानों को मिलने वाली सहायता को कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *