102 उपार्जन केंद्रों से हुई खरीदी, 120 राइस मिलों के माध्यम से जारी है धान का उठाव
दुर्ग। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दुर्ग जिले में शासन की समर्थन मूल्य योजना के तहत 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 2,57,972 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। वर्तमान में जिले की 120 राइस मिलों का पंजीयन किया गया है, जिनके माध्यम से डिलीवरी ऑर्डर के जरिए उपार्जित धान का उठाव निरंतर किया जा रहा है।
समितियों द्वारा उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने हेतु जिले में धान संग्रहण केंद्रों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। शासन की योजना के अनुसार दुर्ग जिले के धान संग्रहण केंद्रों में अन्य जिलों से उपार्जित धान का भी भंडारण किया जाएगा।nइसी क्रम में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले के प्रमुख धान संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोड़ियां, जेवरा-सिरसा, अरसनारा एवं सेलूद स्थित धान संग्रहण केंद्रों में सड़क मरम्मत एवं समतलीकरण कार्यों हेतु मलबा एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान केंद्रों में वाहनों की सुचारू आवाजाही, धान के सुरक्षित भंडारण, उचित रख-रखाव एवं सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित धान संग्रहण केंद्रों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।