गातापार में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा, शिव महिमा पर पं. सौरभ शर्मा का प्रवचन

जामगांव आर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर युवा शक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा ग्राम गातापार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए कलश लेकर भागीदारी की, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा के प्रथम दिवस पर पं. सौरभ शर्मा ने प्रवचन देते हुए शिव महात्म्य का उल्लेख किया। उन्होंने कहा—
“शिव महापुराण और शिव चर्चा ऐसे साधन हैं जो न केवल भगवान की कृपा दिलाते हैं, बल्कि इंसान को आत्मचिंतन से जोड़ते हैं। शिव कथा जीवन को आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर करती है और भक्ति का भाव जागृत करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संयम और सेवा भाव से जीवन जीने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सरपंच रेवाराम साहू, अध्यक्ष नोमेश साहू,देवेंद्र साहू,दिलीप साहू,गजेंद्र साहू,गिरवर साहू,राकेश साहू,केशराम साहू,अरुण साहू,देवानन्द साहू,खिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही । आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक संपन्न होगी। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल एवं प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी ग्रामवासियों और भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आकर भगवान शिव की दिव्य कथाओं का श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *