एच.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल बेल्हारी में पीटीएम बैठक संपन्न ! पालक शिक्षक समिति का गठन,भूषण चंद्राकर बने अध्यक्ष

एच.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल बेल्हारी में पीटीएम बैठक संपन्न ! पालक शिक्षक समिति का गठन,भूषण चंद्राकर बने अध्यक्ष

जामगांव आर । एच.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल बेल्हारी में पालक-शिक्षक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई पालक शिक्षक समिति का गठन किया गया। गठित समिति में भूषण चंद्राकर (ग्राम बेल्हारी) को अध्यक्ष तथा चंद्रकला कुर्रे (ग्राम बेल्हारी) को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के सदस्यों में गजेन्द्र साहू (गातापार), गायत्री साहू (गातापार), खोमेश्वर साहू (धमना), शिवप्रसाद साहू (नवागांव), सुनीता साहू (नवागांव), गायत्री धरमगुड़ी (सुरपा), पारखलाल साहू (सुरपा), निलेश कुमार गंजीर (ओदरागहन), हिना मानिकपुरी (ओदरागहन), नूतेश कुमार ठाकुर (टेमरी) एवं कुसुम ठाकुर (टेमरी) को शामिल किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष भूषण चंद्राकर ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। पालकों, शिक्षकों और समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संस्था प्रमुख खुमेंद्र साहू ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और समिति सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी पालकों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *