रवि विजय तिवारी बने सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के प्रदेश महासचिव, समाज में हर्ष की लहर

गुण्डरदेही। सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के प्रदेश पुनर्गठन के तहत समाज के सक्रिय युवा समाजसेवी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश संगठन सचिव रवि विजय तिवारी को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ललित मिश्रा की सहमति एवं मार्गदर्शन में की गई। साथ ही, इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय महासचिव श्री शशिकांत तिवारी (दुर्ग) की स्वीकृति तथा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत शर्मा की अनुशंसा प्राप्त हुई। श्री तिवारी की नियुक्ति से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव रवि विजय तिवारी को समाजजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए आशा जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे और समाज के युवाओं को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *