YC न्यूज़ डेस्क , 12 अप्रैल 2026। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार दोपहर 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।प्रारंभिक रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट और सीने में तकलीफ की बात सामने आई थी। हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने पहले उनकी हालत सामान्य बताते हुए जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन रविवार को उनके निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया।
गौरतलब हैं कि आशा भोसले भारतीय संगीत की सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय आवाजों में से एक थीं। उन्होंने अपने लंबे करियर में 12,000 से अधिक गीत गाए, जो हिंदी सहित कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में रिकॉर्ड किए गए। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके सुपरहिट गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसते हैं। कम उम्र में संघर्षों से जूझते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। लता मंगेश्कर की छोटी बहन होने के बावजूद उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली विकसित की और क्लासिकल, ग़ज़ल, पॉप और फिल्मी संगीत के हर रंग में महारत हासिल की। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया, लेकिन उनकी आवाज और गीत सदैव अमर रहेंगे।