जामगांव आर । सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत भरर में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में प्रशासनिक तत्परता और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का व्यापक समाधान किया गया। कुल 3095 आवेदनों में से 3081 का त्वरित निराकरण कर प्रशासन ने संवेदनशीलता और सुशासन का परिचय दिया।
शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त 3056 मांगों और 39 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, शिविर स्थल पर प्राप्त आवेदनों पर भी त्वरित कार्यवाही की गई। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया गया—जैसे कि जॉब कार्ड, नवीन राशन कार्ड, दिव्यांग युवती को व्हीलचेयर, मछुवारा समूह को आइस किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र और पूर्ण आवास की चाबियों का वितरण।
विभिन्न विभागों के स्टॉल पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए।
शिविर में एसडीएम लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ जागेंद्र साहू, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,भाजयुमो नेता नारद साहू,जनपद सभापति रवि सिन्हा,जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,प्रणव शर्मा,भरर सरपंच कोशिल्या छबिलाल साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,पाटन मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर,पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू,मंडल कोषाध्यक्ष निर्मल जैन,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश चंद्राकर,भगवान सिंह चंद्राकर,रूपसिंह सिन्हा,नारद साहू,बेनी राम साहू,दानी वर्मा,राजेश बंछोर,नरेश केला,अरुण चंद्राकर,अंगेश्वर साहू,कन्हैया लाल साहू,मुकेश साहू,विजय साहू,मोगन सपहा,जिनेश जैन,मुकुंद विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथि थे।