मर्रा में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

जामगांव आर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा सेजेस मर्रा में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2025-26 का समापन समारोहपूर्वक  संपन्न हुआ। यह शिविर दिनांक 9 मई से 29 मई तक आयोजित किया गया था, जिसमें बच्चों को कबड्डी एवं भारत्तोलन जैसे खेलों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन समारोह में खिलेश वर्मा (अध्यक्ष, शाला प्रबंधक समिति मरी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में योगाचार्य लालाराम वर्मा, पीटीआई संतोष कुमार यादव, प्रदीप भुवाल, ईश्वरी देशमुख, भूपेन्द्र कुमार हिरवानी (फुटबॉल प्रशिक्षक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग) तथा खेलो इंडिया लघु केन्द्र के कबड्डी प्रशिक्षक भरत लाल ताम्रकार शामिल रहे।

समारोह में बालक-बालिकाओं को विभाग द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इन खिलाड़ियों ने शिविर में अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सहायक संचालक  विलियम लकड़ा ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *