भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दुर्ग में क्यूम खान बने जिला सदस्य, संगठन में हर्ष

पाटन । भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के नवनिर्वाचित जिला सदस्य क्यूम खान को पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला सदस्य नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि क्यूम खान एक अनुभवी, कर्मठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव का लाभ अल्पसंख्यक मोर्चा को मिलेगा तथा उनके मार्गदर्शन में मोर्चा को नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।
अपनी नियुक्ति पर क्यूम खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *