रामायण व जस गीत प्रतियोगिताएं लोक-संस्कृति की आत्मा — कीर्ति नायक

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ग्राम फुंडा में आयोजित रामायण प्रतियोगिता एवं ग्राम जामगांव (एम) में आयोजित जस गीत झांकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामायण और जस गीत जैसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के सशक्त माध्यम हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। श्रीमती नायक ने कलाकारों एवं आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से सामाजिक समरसता मजबूत होती है और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराएं निरंतर जीवंत बनी रहती हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और सांस्कृतिक चेतना का विस्तार होता है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री अमरचंद वर्मा, श्री मेहत्तर राम वर्मा (अध्यक्ष, जिला मानस संघ दुर्ग), श्रीमती नीलम चंद्राकर (सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग), श्री राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), श्री रोशन वर्मा (सरपंच), उद्घोषक श्री मोहित शर्मा, श्री खिलेश वर्मा, दानेश्वर ध्रुव, दादू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। साथ ही राहुल धीवर, तामेश्वर सिन्हा, ईश्वर सिन्हा, मनीष देवांगन, परसू चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर एवं धर्मेंद्र सेन की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *