गुरु परंपरा और राष्ट्रधर्म के संगम का पर्व: जामगांव आर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरुपूर्णिमा उत्सव…

( सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा बना समर्पण पर्व )

जामगांव आर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपखंड जामगांव आर द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव को समर्पण पर्व के रूप में रविवार को उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन संघ की पारंपरिक सांस्कृतिक परंपराओं और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज पूजन एवं संघ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात समर्पण भेंट की परंपरा निभाई गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने संघ के प्रति अपनी आस्था व निष्ठा व्यक्त करते हुए समर्पण राशि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के सामाजिक सद्भाव प्रमुख दुर्ग विभाग चेला राम साहू थे,समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुपूर्णिमा केवल गुरु को अर्पित श्रद्धा का अवसर नहीं, बल्कि यह उस परंपरा का स्मरण है, जो हमें राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति कर्तव्यबोध कराती है। समर्पण का यह पर्व हम सभी को आंतरिक रूप से दृढ़ बनाता है और आत्मबोध के साथ-साथ समाजबोध भी कराता है। संघ की यही परंपरा हममें अनुशासन, सेवा और समरसता के बीज बोती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कामता प्रसाद साहू ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में आसकरण जैन मंचासीन रहे। वरिष्ठ स्वयंसेवक किशोर साहू ने मंचासीन अतिथियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन समग्र ग्राम विकास प्रमुख हलधर महमल्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सह संघचालक लीलाधर वर्मा, उपखंड कार्यवाह उमाशंकर साहू, पूर्व विधायक डॉ. दया राम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल महामंत्री निर्मल जैन, पूर्व सरपंच नेतराम निषाद, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सदस्य रवि सिन्हा, नरेश केला, रूप सिंह सिन्हा, बेनी राम साहू, पूर्णेन्द्र सिन्हा, नारद साहू, शैलेन्द्री मंडावी, भानुप्रिया साहू, पूजा लता जांगड़े, अरुण चंद्राकर, द्रोंन् चंद्राकर, मुकेश साहू, जिनेश जैन, नरेंद्र धर्मगुंडी, अंगेश्वर साहू, मेंघनाथ, सागरवंशी, सीता राम साहू, लुभम बंछोर, महेश साहू, संजू साहू, अभिषेक सेन, हर्ष साहू, संतोष निषाद, राधे श्याम चंद्राकर, दीपक साहू, पुरेन्द्र साहू, जेठू निषाद, नरोत्तम निषाद, गुलाब साहू सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *