तहसील मानस संघ पाटन द्वारा केसरा में तुलसीदास जयंती आयोजन की रूपरेखा तय — शक्ति केंद्रों से सहयोग और सहभागिता का आह्वान

पाटन। तहसील मानस संघ पाटन के तत्वावधान में तहसील स्तरीय तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन आगामी दिनों में ग्राम केसरा में भव्य रूप से किया जाएगा। इसी आयोजन की कार्ययोजना को लेकर आज ग्राम केसरा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें तहसील के सभी शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं मानस मंडलियों के सदस्यगण सम्मिलित हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र से एक तुलसी अलंकरण हेतु पात्र व्यक्ति एवं एक नवोदित कलाकार का चयन किया जाएगा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रत्येक शक्ति केंद्र से ₹5000 की सहयोग राशि तथा तहसील मानस संघ पाटन की ओर से ₹10,000 की राशि प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर वक्ता चयन, मानस मंडलियों का आमंत्रण एवं मंचीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी शक्ति केंद्रों ने अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम प्रस्तावित किए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। आयोजन के व्यवस्थापन एवं अगली चरण की योजना आगामी बैठक में तय की जाएगी।

बैठक में तहसील मानस संघ के अध्यक्ष टीकाराम साहू ने सभी आमंत्रितजनों को आभार ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई। मौके पर सभी उपस्थितजनों ने अपने विचार प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में तहसील अध्यक्ष टीकाराम साहू,भेलचंद्राकर, अध्यक्ष गिरधारी साहू, परमानंद साहू, सनत साहू, कामता प्रसाद साहू, राजेश ठाकुर, दयानंद साहू, राम नारायण वर्मा, भोपाल मणि वर्मा, रमेश कौशिक, थानु राम देवांगन , मुरली वैष्णव, अनिल यादव, लीना मानिकपुरी, भोलाराम पटेल, तेजराम, अरुण कश्यप, रोहित पटेल, घनश्याम आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *