दुर्ग: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख रुपये गबन का आरोप

दुर्ग: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख रुपये गबन का आरोप

PhonePe और Paytm के जरिए परिचित के खाते में कराई जाती थी राशि ट्रांसफर, जांच रिपोर्ट के बाद मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग
, 3 अगस्त 2026। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को मोहन नगर पुलिस ने एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित रूप से 1.49 लाख रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार किया है। विश्वविद्यालय स्तर की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलसचिव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला कर्मचारी पर दबाव बनाया। आरोप है कि कर्मचारी के मासिक वेतन 11,515 रुपये में से अधिकांश राशि PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए उनके परिचित के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई जाती रही।

मामले की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आंतरिक जांच कराई। जांच रिपोर्ट और बैंक लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों में आरोपों की पुष्टि होने पर मोहन नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कथित गबन के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *