
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए रेणु जी पिल्ले को कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने पूर्व में संचालित व्यावसायिक परीक्षा मंडल का विलय कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया है, जिसके बाद इस नई व्यवस्था के तहत नियुक्ति प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विशेष बात यह है कि रेणु जी पिल्ले के पास पहले की तरह ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा। इससे शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है।