सेवा सहकारी समिति बेल्हारी में सहायक प्रबंधक गौतम प्रसाद शुक्ला का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह

जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेल्हारी में सहायक लिपिक गौतम प्रसाद शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के उपरांत बुधवार को समिति परिसर में सादगीपूर्ण एवं आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री शुक्ला के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से समिति की सेवा की, जो सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, समिति प्रबंधक भूषणलाल वर्मा, संतोष मारकंडे, अंकित शुक्ला, जयंत सिन्हा, सुरेश कुर्रे, कीर्तन साहू, राकेश प्रजापति सहित समिति के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *