“संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, बालकों से लेकर बुजुर्गों ने सीखी संवाद की दिव्य भाषा : जामगांव आर में संस्कृत संभाषण शिविर का समापन…

जामगांव आर। भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृत भारती द्वारा ‘कण्ठे-कण्ठे संस्कृतम्’ अभियान के तहत जामगांव आर में 10 दिवसीय निःशुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर आयोजित किया गया। संस्कृताचार्य नरेंद्र साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सभी वर्गों से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस शिविर में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं, बुजुर्गों, शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर संस्कृत सीखने की उत्सुकता दिखाई। संस्कृत के प्रति इस जागरूकता अभियान में जामगांव आर क्षेत्र के प्रतिभागियों की सहभागिता विशेष रही।

रविवार को शिविर का समापन समारोह आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृत भारती के सह प्रांत मंत्री मेघनाथ साहू,पूर्व प्रचारक हलधर महमल्ला, सेजेस बेल्हारी प्राचार्य वाय के साहू, सेजेस जामगांव आर प्राचार्य चेतना ठाकुर बतौर अतिथि उपस्थित थे ,मौके पर श्री साहू ने कहा कि संस्कृत न केवल एक भाषा है, बल्कि भारतीय संस्कृति, दर्शन, योग, आयुर्वेद और आध्यात्म का मूल स्रोत है। श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश भी संस्कृत में ही दिया था। ऐसे में संस्कृत को अपनी संतान को उपहार स्वरूप देना आज की आवश्यकता है। समापन समारोह में संस्कृत सम्भाषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस शिविर का संचालन शिक्षाविदों और संस्कृत प्रेमियों की एक समर्पित टोली ने किया, जिसमें प्रमुख रूप से खिलेश साहू (प्रधानपाठक),चन्द्रकला साहू (क्रीड़ा शिक्षिका), बसंती साहू (गृहिणी), भारती सोनबेर (सामाजिक कार्यकर्ता), टामेश्वरी साहू (प्रधान पाठिका), हुलसी नेताम (प्रधान पाठिका),ममता चंद्राकर (शिक्षिका),छन्नूलाल साहू (प्रधान पाठक),पुष्पेन्द्र साहू,खेमलाल यादव शामिल थे । शिविर पालक और संरक्षक के तौर पर रामखिलावन साहू (शिक्षक) ने विशेष सहयोग प्रदान किया। शिविर में मोक्षलक्ष्मी, कौशल्या, साक्षी, खिलेश्वरी, माही, मुनेश्वरी, बिंदिया, डिलेश्वरी, याचना, गुंजन, तनु, पलक, नीलम, वाणी, एकता, तुषार, ऋषभ, कुशल, हर्षित, फनीस, युगल, डिलेश्वर, लितेश, दुष्यंत, भूमि, यतीश सहित अनेक विद्यार्थि लाभान्वित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *