रिसाली की सड़कों को मिली नई ज़िंदगी, ₹2.17 करोड़ से होगा कायाकल्प, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपुजन

रिसाली। शहर की जर्जर सड़कों से जल्द ही नागरिकों को राहत मिलने वाली है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर के चार अलग-अलग वार्डों में ₹2 करोड़ 17 लाख 88 हजार रुपए की लागत से होने वाले सड़क मरम्मत कार्यों का विधिवत् भूमिपूजन कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिसाली के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि इन सड़क मरम्मत कार्यों का श्रेय क्षेत्र की जागरूक जनता को जाता है, जिन्होंने समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यों की शुरुआत करते हुए कहा कि अब क्षेत्रवासियों को बेहतर, साफ-सुथरी और सुरक्षित सड़कें मिलेंगी, जिससे आवागमन सुगम होगा।
इन सड़कों का होगा मरम्मत कार्य:
वार्ड क्रमांक 01 तालपुरी ब्लॉक-ए में लोटस 352 से 363 एवं 371 से 378 तक ₹41.12 लाख की लागत से सड़क मरम्मत होगी।
वार्ड क्रमांक 17 में शीतला तालाब से लालता प्रसाद के घर तक तथा लालता प्रसाद के घर से पम्प हाउस तक क्रमशः ₹45.06 लाख एवं ₹42.12 लाख की लागत से कार्य किया जाएगा।
वार्ड क्रमांक 27 मैत्रीनगर में कान्हा जी के घर से फैंसी स्टोर तक तथा मैदान से डेंटल क्लीनिक तक ₹40.95 लाख से सड़क मरम्मत होगी।
वार्ड क्रमांक 31 हिंद नगर में शिवाजी चौक से सुरेंद्र देवांगन के घर तक एवं नंद किशोर के घर से लक्ष्मी नगर चौक तक ₹48.63 लाख की लागत से सड़क मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वे हमेशा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते आए हैं। शहर की खराब सड़कों को सूचीबद्ध कर शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाई गई है, जिसका परिणाम आज धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनकल्याण को समर्पित है और अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाना उसका लक्ष्य है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुपम साहू (मंडल अध्यक्ष रिसाली), राकेश राजू जंघेल (मंडल अध्यक्ष मरोदा–पुरैना), शैलेन्द्र शेंडे (जिला मंत्री), अनिल कुमार देशमुख (प्रभारी महापौर), केशव कुमार बंछोर (सभापति नगर पालिक निगम रिसाली), शैलेन्द्र साहू (नेता प्रतिपक्ष), जहीर अब्बास (प्रभारी लोक निर्माण विभाग) सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *