जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के सहकारिता प्रकोष्ठ में रूपसिंह सिन्हा को सह संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।रूपसिंह सिन्हा पार्टी संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वे भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्तमान में वे सेवा सहकारी समिति बेल्हारी के प्राधिकृत अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं और सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा मंडल जामगांव आर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंडल के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रूपसिंह सिन्हा के नेतृत्व और अनुभव से सहकारिता प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी तथा सहकारिता क्षेत्र में संगठन के कार्यों को और गति प्राप्त होगी।