बोरिद में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू बोले- खेल के साथ हर क्षेत्र में प्रतिभा निखारें युवा

बोरिद में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू बोले- खेल के साथ हर क्षेत्र में प्रतिभा निखारें युवा

मारुति क्लब, NCC एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन,खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश

पाटन। ग्राम बोरिद में मारुति क्लब, एनसीसी एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू रहे, जबकि अध्यक्षता सरपंच सोनाली राजू वर्मा ने की।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जनपद सदस्य दिनेश साहू, फुलेश्वर वर्मा, भुवन साहू, मनीष वर्मा, मनोज वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने वीर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि अशोक साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी ऐसा खेल है जिसे केवल जोश से नहीं बल्कि होश और रणनीति के साथ खेला जाता है। युवाओं को खेल के साथ-साथ शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की खेल, संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था को नई पहचान मिली। इसी का परिणाम है कि आज गांव-गांव में खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मारुति स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों एवं ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उमेश वर्मा, लोकेश वर्मा, विनोद वर्मा, समीर निर्मल, नोहर ठाकुर, राहुल वर्मा, हरि साहू, राहुल साहू, भूपेश साहू, नंदकुमार साहू, निराम वर्मा, चोवा वर्मा, अंचल पाण्डेय, छत्तर सिंह यदु, भूपेंद्र वर्मा, प्रकाश ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, उत्तम सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *