खोला में ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता ! टेमरी टीम विजेता,मुख्य अतिथि अशोक बोले -युवा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े

जामगांव आर। खोला क्रिकेट क्लब एवं ग्रामवासियों के तत्वाधान में आयोजित ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाराम कोसरे (पूर्व जनपद पंचायत सदस्य) ने की। विशेष अतिथि के रूप में दिनेश साहू (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन), नाथु राम बारले, गोकुल बारले, ओम कोठारी एवं शिवनाथ बंजारे मंचासीन रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टेमरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 रनों के लक्ष्य को मात्र 7 ओवर 3 गेंद में हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तामेश्वर साहू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा आयोजन समिति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संतन कोसरे, मनीष चतुर्वेदी, तिलक कोसरे, लेखराम बारले, गणेश कोठारी, युगल, प्रविण भारती, लोकेश जांगड़े, रवि कोसरे, लोकेश कोसरे, कैलाश डहरे, मुकेश डहरे, दीपक बंजारे, ओमप्रकाश कोसरे, साहिल चंद्राकर, खुबलाल बारले, पवित्र, जय, बिट्टू गौरख, डोमेश, नवीन बारले, गोपी खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *