जामगांव आर। ग्राम बेल्हारी में सद्गुरु कबीर आश्रम समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 27, 28 एवं 29 जनवरी 2026 को तीन दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल व्याप्त है।
आयोजन समिति ने बताया कि सत्संग समारोह में सद्गुरु कबीर साहेब के ज्ञान, विवेक, सत्य और मानव कल्याण से जुड़े विचारों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। संतवाणी के माध्यम से जीवन में “सत्यम्, शिवम्, सुंदरम्” के भाव को आत्मसात करने का संदेश दिया जाएगा।
सत्संग में श्री रामेश्वर साहेब (कबीर आश्रम धमतरी ), श्री पुराण साहेब (कबीर आश्रम चोरभट्टी ), श्री किशन साहेब (कबीर आश्रम अम्बाला), श्री रविकर साहेब (कबीर आश्रम धमतरी), श्री देवेंद्र साहेब (कबीर आश्रम करहीभदर ), श्री दिनेंद्र साहेब (कबीर आश्रम दुबचेरा), श्री अविनाश साहेब (कबीर आश्रम चरोटा), श्री सुयश साहेब (कबीर आश्रम गुरूर), श्री शीलकरन साहेब (कबीर आश्रम गुरूर),
श्री सत्यप्रकाश साहेब (कबीर आश्रम बेल्हारी) एवं साध्वी सरसप्रभा (कबीर आश्रम बेल्हारी) एवं ब्रह्मचारी कल्याण राम (भिलाई नगर) शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं सायं 3 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। अंतिम दिवस संतों की पूजा-अर्चना, आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में रूपनारायण सिन्हा (अध्यक्ष, योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथियों में कल्पना नारद साहू (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग), खेमलाल देशलहरे (सभापति, जनपद पंचायत पाटन), कमलेश साहू (अध्यक्ष, भाजपा मंडल जामगांव आर) एवं लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा दक्षिण पाटन), सरपंच अमित अग्रवाल, उपसरपंच मनीष चंद्राकर शामिल रहेंगे।