भिलाई-3। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के पदाधिकारियों ने परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई-3 स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों, संगठनात्मक विषयों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।.पदाधिकारियों ने अरसनारा परिक्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा समाजहित के विभिन्न कार्यों के लिए परिक्षेत्रीय भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराने का निवेदन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखा। पदाधिकारियों ने बताया कि परिक्षेत्रीय भवन उपलब्ध होने से सामाजिक बैठकों, सामुदायिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी।
बताया गया कि समाज की मांग पर भूपेश बघेल ने सकारात्मक पहल करते हुए पदाधिकारियों को मांग को शीघ्र पूरा कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, उपाध्यक्ष संतोष साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू, सचिव गोपेश साहू, तहसील प्रतिनिधि सालिक साहू, प्रचार सचिव रवि साहू, महिला उपाध्यक्ष ललिता साहू, संगठन सचिव दामिनी साहू एवं सहसचिव सरिता साहू उपस्थित रहे।