“तुलसी जयंती पर गूंजे मानस के स्वर : बेल्हारी में भावभक्ति से मना संत शिरोमणि तुलसीदास जी का प्राकट्य उत्सव”

जामगांव आर। मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी में गुरुवार को संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत लसीदास चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके पश्चात परिक्षेत्रीय साहू भवन में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ लीना मानिकपुरी द्वारा मंगलाचरण के साथ हुआ, तत्पश्चात पं उमाशंकर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर समारोह को औपचारिक रूप प्रदान किया।

मुख्य आकर्षण रही मानस संगोष्ठी, जिसमें क्षेत्र की मानस मंडलियों ने रामचरितमानस के विविध प्रसंगों पर संगीतमय, भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। नवदुर्गा महिला मानस मंडली बटरेल, महाश्वेता महिला मानस मंडली औंरी, जनक नंदिनी मानस मंडली रीवागहन, रामेष्ट मानस परिवार भनसुली और गायत्री मंडली अरमरीखुर्द की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए तहसील मानस संघ के उपाध्यक्ष कामता साहू ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी भारतीय संस्कृति के दीपस्तंभ हैं उन्होंने रामचरितमानस के माध्यम से भक्ति, नीति और मर्यादा को जन-जन तक पहुँचाया। ग्राम सरपंच अमित अग्रवाल ने कहा, मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुगलकाल जैसी कठिन परिस्थिति में भी गोस्वामी जी ने रामचरितमानस की रचना कर न केवल हिन्दू सनातन धर्म की रक्षा की, बल्कि उसे जन-जन तक पहुँचाकर कलयुग में धर्मध्वज फहराया।संगोष्ठी में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू एवं गयाराम साहू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गुलाब साहू ने किया। मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी के अध्यक्ष भेल चंद्राकर ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तम रिगरी,हलधर महमल्ला,मानस आयोजन समिति अध्यक्ष भूषण चंद्राकर,भूपत दावना,पीलू राम साहू,शिवदास मानिकपुरी,
ओमप्रकाश वारधे,द्वारिका साहू,शकुंतला चक्रधारी,नेवेंद्र प्रजापति, तुसार कामरे,जागेश्वर साहू,अभिषेक सेन,सुखीराम ठाकुर,मिलाप साहू,लावण्य कुमार,ढाल सिंह चक्रधारी,गिरिजा सफहा,संजू साहू,धर्मेंद्र, हेमलता साहू,कमलेश्वरी साहू,चन्द्रकला साहू,चंद्रिका साहू, नंदलाल धीवर,पवन चक्रधारी,तुकाराम निषाद,झामन लाल सोनवानी,विश्राम साहू, डीआर साहू,जागेश साहू,तुलसीराम साहू,धनेश्वर प्रसाद,टेसराम साहू,मनोज यादव,तुकाराम निषाद,जागेन्द्र प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *