ग्राम औंसर में स्वच्छता निरीक्षण: राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने की स्वच्छता व्यवस्था की सराहना

जामगांव आर। ग्राम पंचायत औंसर–डिघारी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर स्वच्छता निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद मैडम, सौरभ (वाटर एड संस्था जिला समन्वयक) तथा नरेश साहू (संकुल प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन पाटन) ने गांव का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेग्रिगेशन यार्ड, शौचालय, राजीव गांधी सेवा केन्द्र तथा गांव में संचालित अन्य स्वच्छता गतिविधियों का जायज़ा लिया गया। अभिलाषा आनंद ने औंसर गांव की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा कलेक्शन सिस्टम, गीला–सूखा कचरा प्रबंधन और वेस्ट मैनेजमेंट की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने स्वच्छता दीदियों को जागरूकता बढ़ाने और बेहतर कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल, उपसरपंच भूपेश निर्मलकर, गजेन्द्र भारती, रोशनी चतुर्वेदी, श्यामा भारती, त्रिवेणी भारती, अनीता ठाकुर, शशि वर्मा (सचिव) सहित कुंती धनकर, शशि महिपाल, अनीता वर्मा, मंजू ठाकुर, कृष्णा बैरागी, मनीषा तथा सभी स्वच्छता दीदी उपस्थित रहीं कार्यक्रम के माध्यम से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *