संजय शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज पाटन की कार्यकारिणी घोषित की : नई टीम में युवाओं और अनुभवी सदस्यों का संतुलन

पाटन। सर्व ब्राह्मण समाज पाटन तहसील के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय (राजा) शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समाज को सशक्त एवं संगठित करने का संकल्प दोहराया। नई कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि सामाजिक गतिविधियों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।।घोषित कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा,उपाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं आभाष दुबे,सचिव नितेश तिवारी को बनाया गया है । कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया पांडे (निपानी), राकेश शर्मा (औंरी), प्रशांत शर्मा (जरवाय), बंटी मिश्रा (सिकोला), विनय शुक्ला (देवादा), शुभम शर्मा (अमलीडीह), जितेन्द्र पांडेय (बोरिद), कालेश्वर शुक्ला (सेलूद), दीपक सावर्णी (पाटन) बनाये गए । सलाहकार समिति में प्रमोद मिश्रा, रूपेंद्र शुक्ला, शशिकांत शर्मा, राजकुमार मिश्रा, प्रणव शर्मा, पंडित कृष्ण कुमार तिवारी, कुलदीप धर दीवान,संरक्षकगण पंडित विजय सावर्णी, कुलेश्वर प्रसाद दुबे, जयंत दुबे, पुरुषोत्तम तिवारी, अजय तिवारी, राघवेन्द्र शर्मा, सनत शर्मा, संदीप मिश्रा, बीरेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, सुरेन्द्र मिश्रा को मनोनीत किया गया है ।

इसके अतिरिक्त पाटन तहसील विप्र समाज के चार जोन प्रभारियों की नियुक्ति आगामी दिनों में की जाएगी ताकि क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों का संचालन तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान निर्बाध एवं सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई दी और समाजहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *