
भनसूली (के) वार्ड क्रमांक 17 के उपचुनाव में वेदप्रकाश निर्मल बने विजयी, समर्थकों में उत्साह
रानीतराई। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंसूली (के) के वार्ड क्रमांक 17 में हुए पंच पद के उपचुनाव में वेदप्रकाश निर्मल उर्फ बिट्टू ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं सरपंच पति मुकेश साहू को 14 मतों के अंतर से पराजित कर चुनाव अपने नाम किया।चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशी बिट्टू निर्मल ने अपनी जीत को ग्रामवासियों के विश्वास की जीत बताते हुए इसका श्रेय अपने पिता तुलेश्वर निर्मल तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिया।
बिट्टू निर्मल ने कहा कि ग्रामवासियों ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड की समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रभारी जनार्दन सेन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, महामंत्री दिनेश साहू, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. के.के. साहू, महेश साहू, किशोर साहू, उमाशंकर निर्मल, सुंदर साहू, भुनेश्वर निर्मल, प्रीतम साहू, भगवती साहू, अरुण साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, चीकू निर्मल, मीरा निर्मल, शेखर निर्मल, बिसहत निर्मल, हुलेश साहू, लक्ष्मण साहू, गिरवर तारक, कमलेश निर्मल, पुरानिक साहू, चुम्मन साहू, गुहलेद यादव, नवीन साहू, विक्की साहू, चंद्रकांत साहू, हरीश ठाकुर, रोहित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।