
जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बासीन निवासी डिकेश साहू का अग्निवीर (आर्मी) में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। डिकेश साहू, पिता चेतन साहू एवं माता नामेश्वरी साहू के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। डिकेश की उपलब्धि को गांव और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए ग्राम पंचायत खोला (बासीन) की सरपंच पुष्पालता पिंटू जांगड़े, उपसरपंच लक्ष्मण कोठारी, पंच लतेल ठाकुर, टिकेश्वरी साहू, टिका राम साहू, चन्द्रमानी यादव, मिलाप साहू, लुंकरण साहू, सोनसाय साहू, नरेन्द्र साहू एवं देवेन्द्र साहू सहित ग्रामीणों ने बधाई दी।
ग्रामीणों ने कहा कि डिकेश साहू ने अपनी मेहनत और लगन से गांव का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए आगे आएंगे। डिकेश के चयन से गांव के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की कामना की है।