जामगांव आर में आत्मनिर्भर भारत अभियान, भाजपाइयों ने नागरिकों से स्वदेशी अपनाने का अपील किया

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं जिला भाजपा के मार्गदर्शन में मंगलवार को भाजपा जामगांव आर मंडल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के प्रभारी गिरिश साहू, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, शैलेंद्री मंडावी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या कलीहारी के मार्गदर्शन में बस स्टैंड जामगांव आर क्षेत्र में दुकानों-दुकानों जाकर स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री एवं उपयोग करने का आग्रह किया गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि स्वदेशी अपनाकर देश की दशा और दिशा सुधारने में सहभागी बनें तथा वर्षों की पराधीन मानसिकता से मुक्ति पाएं।

कार्यक्रम प्रभारी गिरीश साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य देश का पैसा देश में ही रहकर विकास कार्यों में लगे और देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहे। इस अभियान के माध्यम से छोटे-छोटे उद्यमियों को मजबूती देने, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा भारतीय निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, महामंत्री पुरनेंद्र सिन्हा,नगर व्यवसायी नरेश केला, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर, अंगेश्वर साहू, अरुण चंद्राकर, रोमन साहू, स्थानीय बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू, मुकेश साहू, राम सिंह बंसोड़, अरुण चंद्राकर, गोवर्धन साहू, प्रवीण वर्मा, नंदनी साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *