जामगांव आर । पाटन ब्लॉक ग्राम करेला में त्रि-दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन 6, 7 एवं 8 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से मानस मंडलियां भाग लेंगी।आयोजन का शुभारंभ 6 फरवरी शुक्रवार को दीप प्रज्वलन एवं शुभारंभ समारोह के साथ होगा। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के Cbse में गोकुल राम ठाकुर (से.नि. स.नि.नि. मिलाई) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री राजेश बंछोर (सरपंच, ग्राम पंचायत करेला) करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सत्यानारायण टिकरिहा (सरपंच रानीतराई), संतोषी ठाकुर (उपसरपंच करेला), जनक लाल वर्मा (से.नि. शिक्षक करेला) एवं एतू राम साहू करेला शामिल होंगे।
कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 8 फरवरी रविवार को आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. आनंद तिवारी (एम.एस., दुर्ग) करेला होंगे। अध्यक्षता राजेश वर्मा (पंदर पाटन) करेंगे। विशेष अतिथियों में राजेश बंछोर, लेखनी वर्मा (पूर्व सरपंच), विसाहू राम साहू (बी.एस.पी. मिलाई), छतर सिंह ठाकुर (बी.एस.पी. मिलाई) तथा धर्मेंद्र देशमुख (पूर्व आर्मी करेला) शामिल रहेंगे।