दुर्ग। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दुर्ग (दिशा) में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता सौरभ चौबे को सदस्य मनोनीत किया गया है,दुर्ग सांसद विजय बघेल की अनुशंसा पर श्री चौबे को यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है । वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सौरभ चौबे की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर साथियों और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर श्री चौबे ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। समर्थकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।