कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति से गूंजा शिवोम् विद्यापीठ सांकरा — पूर्व सैनिक परिषद पाटन ने किया शहीदों का सम्मान

पाटन। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, ब्लॉक पाटन द्वारा शिवोम् विद्यापीठ सांकरा के सहयोग से 26वां कारगिल विजय दिवस गरिमामय और भावुक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया गया। शहीद परिवारों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया जिससे समूचा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल विजय दिवस को एक राष्ट्रीय गौरव के रूप में मनाते हुए वीरगाथा को स्मरण किया।

मुख्य अतिथि रजनी विजय बघेल ने वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष अतिथियों में कीर्ति नायक (जनपद अध्यक्ष पाटन), नीलम राजेश चंद्राकर (सभापति जिला पंचायत दुर्ग), निक्की योगेश भाले (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन), और विद्यालय के संचालक प्रणव शर्मा उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों पवन निषाद, खेमचंद निषाद, किशोरीलाल साहू, योगेश साहू, भुवनलाल देशमुख, रोमनाथ वर्मा सहित दर्जनों पूर्व सैनिकों व परिषद सदस्यों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मंच संचालन श्री मोहित शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव शर्मा ने उपस्थित वीर सैनिकों का सम्मान करते हुए कहा कि— “इनका त्याग और समर्पण हमारी नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है।” इस आयोजन में सैन्य मातृशक्तियों की सक्रिय उपस्थिति ने भी समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *