
जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम नवागांव बी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के साहड़ा देव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा गांव में भ्रमण किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति ग्रामीणों की आस्था और भक्ति से पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया। जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में पहले से ही खासा उत्साह था और कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान कला मंच के समीप मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कान्हा और उनकी सखियों की आकर्षक प्रस्तुतियों एवं नृत्य ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम देखने पहुंचे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नवागांव बी के उपसरपंच छगनलाल साहू, रोजगार सहायक भीषम कुमार साहू, अभिषेक सेन, ओमप्रकाश साहू, भोजकुमार कोर्राम, निलेश साहू, घनश्याम साहू, संजय यादव, धैर्य साहू, लक्की साहू, सुभाष साहू, कुलेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, मनीष कुमार, वासु मंडल, जीतू साहू, रितिक साहू, टुकटुक, प्रियांशु, रिंकू, देवांशु साहू, जय, पंकज, जयंत साहू, भूपेंद्र साहू, नीलकंठ साहू, मितेश साहू, संतराम यादव, हिलेंद्र साहू, मानस, राजू, पूर्वांश, टिकेश्वरी साहू, हस्तरेखा, सुनीता यादव, सरोज साहू, सावित्री यादव, नम्रता साहू, हीरामणि साहू, प्राची साहू, दीपिका साहू, कशिश, चंचल, रागनी, ईशा साहू, प्रेरणा, दुर्गेश्वरी, संध्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।